हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

पाली /सरहद सेवाड़ी मिठड़ी नदी की रपट के पास सिर कुचली हुई व्यक्ति की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने दो मुलजिम को किया गिरप्तार किया गया हैँ.

जिला पुलिस अधीक्षक आर्दश सिधू ने बताया कि 9 जनवरी 2026 को चौकी प्रभारी सेवाड़ी महेन्द्रसिंह सउनि द्वारा सरहद सेवाड़ी मिठड़ी नदी की रपट के पास सिर कुचली हुई व्यक्ति की लाश मिलने की ईत्तला थानाधिकारी बाली परबतसिंह निरीक्षक को दी जिस पर थानाधिकारी बाली द्वारा इस घटना की ईत्तला उच्चाधिकायो को देने पर वृताधिकारी वृत बाली श्पारसराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली जयसिंह तंवर एंव थानाधिकारी बाली परबतसिंह निरीक्षक थाना बालीचौकी सेवाड़ी बारवा बिजापुर का जाप्ता तथा प्रभारी जिला विशेष शाखा राजेन्द्रसिंह उ.नि. मय साईबर सैल प्रभारी गौतम आचार्य मौके पर पहुंच एफएसएल टीम एमओबी टीम एमआईयू टीम बाली को बुलाया जाकर घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन करवाया गया। थानाधिकारी मय थाना व चौकीयो के जाप्ता द्वारा मृतक की शिनाख्तगी घटनास्थल के 500 मीटर की दुरी पर मिली मृतक की मोटर साईकिल से कर परिजनो को सुचित करने पर मृतक के भाई मुकेश कुमार द्वारा अज्ञात लाश की पहचान अपने बड़े भाई सुरेशकुमार पुत्र हंसाराम निवासी रायदरा फली कुण्डाल तहसील बाली जिला पाली के रूप में की। प्रकरण की संवेदनशीलता एंव गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली व पाली के निकट सुपरविजन मे वृताधिकारी बाली पारसराम चौधरी के नेतृत्व में परबतसिंह निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बाली महेन्द्रसिंह सउनि चौकी प्रभारी सेवाड़ी महेन्द्रसिंह हैड कानि प्रभारी चौकी बारवा रूपसिंह हैड कानि प्रभारी चौकी बिजापुर गौतम आचार्य प्रभारी साईबर सैल आदि टीम का गठन किया जाकर गठीत टीमो द्वारा गहन अनुसंधान सुराग व साईबर तकनीक की सहायता से वनाराम पुत्र पुराराम एंव सुरेशकुमार पुत्र पुराराम निवासी उखलियात थाना बेकरीया जिला उदयपुर हाल पीपला पुलिस थाना बाली जिला पाली को दस्तयाब कर पारसराम चौधरी वृताधिकारी वृत बाली व परबतसिंह निपु थानाधिकारी बाली द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर आरोपीयान द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी वनाराम पुत्र पुराराम एंव सुरेश कुमार पुत्र पुराराम निवासीगण उखलियात पुलिस थाना बेकरिया जिला उदयपुर हाल पीपला पुलिस थाना बाली जिला पाली (राज) को प्रकरण संख्या 08/2026 धारा 103(1)3 (5) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।