पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द बुधवार को सोजत सिटी दौरे पर
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द बुधवार को सोजत सिटी दौरे पर रहेंगे
पाली13 जनवरी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द बुधवार को धार्मिक कार्यक्रम के तहत सोजत सिटी दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित यात्रा कार्यक्रमानुसार पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द बुधवार को प्रातः 10 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर सवेरे 11.15 बजे मेहन्दी नगर, सोजत सिटी पहुंचेंगे जहां वे श्रीमद भागवत कथा समिति सोजत सिटी द्वारा आयोजित श्रीमद भागवतम कथा एवं सहस्त्र चंडी महायज्ञ कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे सायं 6 बजे सोजत सिटी से जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
--------