अवैध बजरी खनन मे एक टेक्टर मय ट्रॉली को किया जब्त
अवैध बजरी खनन मे एक टेक्टर मय ट्रॉली को किया जब्त
पाली पुलिस द्वारा ऑपरेशन गुप्त के तहत अवैध खनन मामले में ट्रेक्टर मय ट्राली एवं 20 टन बजरी जप्त की गईं.
पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु ने बताया की जिले मे चलाये जा रहे ऑपरेशन "गुप्त" के तहत दिनांक 13 जनवरी 2026 को सुचना मिली की सरहद रायरा कला से मुल० शेषाराम पुत्र हुकमाराम उम्र 57 साल पेशा मजदुरी निवासी रायराकला पुलिस थाना बगडीनगर जिला पाली द्वारा अवैध रूप से बिना लाईसेन्स एवं अनुज्ञा पत्र के अवैध बजरी खनन कर रहा है तुरन्त मौके पर पहुंचे तो टेक्टर ट्रोली मय बजरी के पकडा जा सकता है। वगैरा इतला पर रतनाराम वृताधिकारी वृत सोजत व प्रहलादसिहं उ०नि० थानाधिकारी पीएस बगडीनगर के निर्देशन मे घनश्यामलाल सउनि मय जाब्ता द्वारा सरहद रायरा कला मे पहुंच मुलजिम शेषाराम से बिना लाईसेन्स एवं अनुज्ञा पत्र के अवैध बजरी परिवहन करता पाया जाने पर शेषाराम पुत्र हुकमाराम पेशा मजदुरी निवासी रायराकला पुलिस थाना बगडीनगर जिला पाली को गिरफ्तार कर टैक्टर मय ट्रॉली को जब्त कर प्रकरण धारा 303 (2) बीएनएस व 4/21,23 एमएमआरडी एक्ट मे तहत दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। एवं पुरखाराम पुत्र हरजीराम निवासी सिंगपुरा पीएस बगडीनगर जिला पाली द्वारा अपने खेत मे बिना लाईसेन्स एवं अनुज्ञा पत्र के 20 टन अवैध बजरी स्टॉक पाया जाने पर खनिज विभाग मय पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी स्टॉक को जब्त किया गया।