महापड़ाव के 78 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज
महापड़ाव के 78 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज पाली/ जिले के बालराई में देवासी समाज के महापड़ाव के दौरान पुलिस पर पथराव के चलते गुड़ा एंदला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया हैं. थानाधिकारी घेवर राम पुलिस थाना गुड़ा एंडला ने विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस पर पथराव करने पर 78 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है
बालराई में महापड़ाव के दौरान ब्यावर पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर जाम हो गया था वाहन चालकों ट्रक चालकों व राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी पथराव की घटना के दौरान पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज किया
मुकदमे की जानकारी मिलते ही राजकीय पशु पालव संघ व डीएनटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष लालसिंह देवासी सहित 78 लोगो के विरुद्ध एकराय होकर पत्थरबाजी कर राजकार्य मे बाधा पहुचाना राजमार्ग रोकना सरकारी संपति को नुकसान पहुचाना व राजकार्य मे बाधा उत्पन्न करने पुलिस कार्मिक को घायल करने के आरोप लगाए
समिति के अध्यक्ष लालसिंह देवासी ने विडिओ जारी कर समाज के लोगो को कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है.महापड़ाव के दौरान भी पुलिस अधिकारियों को बोला था फिर भी मामला हुआ है तो सरकार से पहली वार्ता में मुकदमा वापस लेने पर चर्चा करेंगे साथ ही इस आंदोलन में जिस किसी का भी नाम है सघर्ष समिति की लीगल टीम द्वारा उनका केस लड़ने का आश्वाशन दिया. उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई किसी को नोटिस मिले तो उन्हें अवगत कराया जाए ताकि लीगल टीम से राय ली जा सके.