राजनैतिक दलों व मीडीयाकर्मियो को दी जानकारी
राजनैतिक दलों व मीडीयाकर्मियो को दी जानकारी 7 फरवरी 2026 तक चलेगी एसआईआर की प्रक्रिया
पाली, 29 अक्टूबर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एल एन मंत्री की अध्यक्षता में एसआईआर के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को लेकर राजनैतिक दलों व मीडियाकर्मियो के साथ बैठक आयोजित कर जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी मंत्री ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों के मुद्रण व प्रशिक्षण 28 अक्टूम्बर से 03 नवम्बर तक होगा। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर परिणगना पत्र भरने का कार्य 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक किया जाएगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 9 दिसम्बर दावे व आपत्तियों की अवधि 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक रहेगी। ईआरओ/एईआरओ द्वारा नोटिस पर सुनवाई व सत्यापन की तिथि 9 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक एवं मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पाली में कुल 1337 मतदान केन्द्र, 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान के पुनगर्ठन उपरांत कुल मतदान केन्द्र 1631 नवसृजित मतदान केन्द्र 234 वर्तमान में प्रत्येक बूथ पर औसत निर्वाचक 928 वर्तमान बूथ लेवल अधिकारी 1397 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 5 एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 24 है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईआरओ या एईआरओ प्रत्येक मतदान के लिए गणना प्रपत्र मुद्रित कर बीएलओ द्वारा प्रत्येक मौजूदा मतदाता को गणना प्रपत्र वितरित करने का कार्य करेंगे तथा मतदाता को आपने नाम या अपने रिश्तेदारों के नाम के साथ मिलान/लिंक करने में मदद करेंगे जो कि 2002 में आयोजित विगत एसआईआर में थे।
उन्होंने बताया कि नए मतदाता को शामिल करने के लिए फार्म 6 और घोषणा पत्र प्राप्त करें और मिलान व लिंकिंग में सहायता करेंगे। बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर कम से कम 3 बार जाएंगे व बीएलओ को ईएफ के अलावा, गणना चरण के दौरान ईएफ के साथ कोई अन्य दस्तावेज नहीं लिए जाएंगे। साथ ही ईआरओ या एईआरओ मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त हुए उनके सभी के नाम ड्रॉफ्ट रोल में शामिल करेंगे तथा उन सभी मतदाताओं को नोटिस जारी करें जिनके नाम विगत एसआईआर से मेल नहीं खा पाए या लिंक नहीं हो पाए हैं ऐसे मामलों की सुनवाई कर अंतिम रोल में उनके नाम शामिल करने या निकालने पर निर्णय लेंगे। उन्होंने बताया कि यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र नागरिक छूट न जाए और कोई भी अपात्र व्यक्ति शामिल न हो पाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ बजरंगसिंह, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, कांग्रेस व भाजपा के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन शाखा के सुरेन्द्र जैन व संदीप दवे एवं मीडियाकर्मी आदि मौजूद रहे।
-----------