दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाली 50 वीं रामलीला का पूर्वाभ्यास जोरों पर 

दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाली 50 वीं रामलीला का पूर्वाभ्यास जोरों पर 

दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाली 50 वीं रामलीला का पूर्वाभ्यास जोरों पर 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

पाली, 21 सितम्बर। श्री रामलीला कमेटी एवं नगर निगम पाली के संयुक्त तत्वावधान में दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाली 50 वीं श्री रामलीला का पूर्वाभ्यास प्रतिदिन शाम 8 बजे स्वामी दयानन्द बगेची, कुम्हारों का बास, रामदेव रोड पर आयोजित किया जा रहा है।

रामलीला में लगभग 55 कलाकार अपनी निःशुल्क सेवाएं दे रहे हैं। आयोजन स्थल को स्वामी दयानन्द बगेची ट्रस्ट द्वारा श्री रामलीला कमेटी को निःशुल्क उपलब्ध करवाया गया है।

रामलीला का निर्देशन हरिचरण वैष्णव एवं सह-निर्देशन गणेश परिहार कर रहे हैं। आयोजन की तैयारियों में कमेटी अध्यक्ष जीवराज चौहान, हिरालाल व्यास, मुरली मनोहर बोडा, सचिव परमेश्वर जोशी, कोषाध्यक्ष सुनील रामावत एवं प्रवक्ता मांगू सिंह दुदावत सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।