वांछित मुल्जिम गिरफ्तार
वांछित मुल्जिम गिरफ्तार
रोहट /एनडीपीएस एक्ट मे काफी समय से वांछित मुलजिम जितु उर्फ जितेन्द्र पुत्र गंगाराम निवासी दडी ढाणी पदमसर जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया हैं.
पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु नें बताया कि विपिन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली एवं अमरसिह रतनु वृताधिकारी पाली ग्रामीण के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ प्रकरणो में लम्बे समय से वान्छित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये गये अभियान के तहत 06 दिसम्बर को थानाधिकारी पदमपालसिह रोहट मय जाप्ता द्वारा थाना हाजा के प्रकरण संख्या 177/2024 धारा 8/21 29 एनडीपीएस एक्ट मे काफी समय से वांछित मुलजिम जितु उर्फ जितेन्द्र पुत्र गंगाराम निवासी दडी ढाणी पदमसर जोलियाली पुलिस थाना झंवर जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया गया।