पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम   

पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम   

पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम     

जोधपुर /पुलिस के विभिन्न थानों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गयामहिला अत्याचार एवं पोक्सो अधिनियम के अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी दी गईअपराध के संबंध में उनके अधिकारों तथा विधिक प्रावधानों से अवगत करवाया गया

श्रीमती पी.डी. नित्या (आई.पी.एस.) पुलिस उपायुक्त, जोधपुर पूर्व ने बताया कि जोधपुर पुलिस द्वारा जिले में आमजन तथा विद्याथिर्यों को विभिन्न प्रकार के अपराधों के बारे में जागरूक करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों की पुलिसटीमों द्वारा सामाजिक संगठनों के सहयोग से विद्यालयों महाविद्यालयों तथा अन्य सार्वजनिकस्थलों पर बैठकें आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना डांगियावास हल्का क्षेत्रके एच.आर.डी. इन्टरनेशलन स्कूल में करीब 350 विद्यार्थियों को 

सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार शर्मा एवं उ.नि. कुशालाराम द्वारा संबोधित कर महिलाअत्याचार एवं पोक्सो एक्ट एवं अन्य अपराधों के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। जिस पर स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसी प्रकार

पुलिस थाना मथानिया में राजकीय कन्या महाविद्यालय तिंवरी मथानिया में करीब 100विद्यार्थियों को उ.नि. चन्द्रकिशोर द्वारा संबोधित कर महिला अत्याचार एवं पोक्सो एक्ट एवं अन्य अपराधों के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। जिस पर स्कूल प्रशासनद्वारा पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इन बैठकों के दौरान उपस्थित आमजन को महिलाओं तथा बालकों के प्रति होने वाले अपराधों की तुरंत सूचना नजदीकी पुलिस थाने / पुलिस नियंत्रण कक्ष/जिले के विभिन्न सोशल मिडिया हैण्डलर पर देने हेतु जागरूक किया गया तथा इन अपराधों के संबंध में उनके अधिकार एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।