चोरी का आरोपी गिरफ्तार

चोरी का आरोपी गिरफ्तार

चोरी का आरोपी गिरफ्तार

  मारवाड़ जंक्शन/चामुण्डा माताजी मन्दिर में हुई चोरी का खुलासा कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैँ. पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ राजु को गिरफतार कर लिया.

पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु ने बताया कि मुलजिम से चामुण्डा माताजी मन्दिर कस्बा मारवाड जक्शन में 10अक्टूम्बर रात में की गई नकबजनी की वारदात में सोना एवं चांदी के आईटम बरामद किये हैँ. उन्होंने बताया कि थानाधिकारी भारतसिहं रावत निपु पुलिस थाना मारवाड जक्शन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए कस्बा मारवाड जक्शन एवं घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की. वारदात कर आरोपी मजदुरी के लिए भावनगर गुजरात फरार हो गया। आरोपी राजेश उर्फ राजू मोची कॉलोनी मारवाड़ जक्शन से सोना एवं चांदी के आईटम बरामद किए. आरोपी कई मामलों में वांछित था.आरोपी से पुछताछ जारी हैं।