सोजत में AIMIM को बड़ा झटका, विधानसभा अध्यक्ष और सचिव ने साथियों सहित थामा कांग्रेस का हाथ
सोजत में AIMIM को बड़ा झटका, विधानसभा अध्यक्ष और सचिव ने साथियों सहित थामा कांग्रेस का हाथ
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। सोजत विधानसभा क्षेत्र में AIMIM को बड़ा झटका लगा है। AIMIM के विधानसभा अध्यक्ष नियामत अली रंगरेज और विधानसभा सचिव नौशाद अली रंगरेज ने अपने दर्जनों साथियों के साथ AIMIM छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में पूर्व सचिव राजस्थान सरकार निरंजन आर्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश कॉर्डिनेटर इरशाद सिलावट, युवा नेता जावेद सिलावट सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर निरंजन आर्य ने सभी नव-प्रवेशियों का कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि इनके आने से सोजत में कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी। प्रदेश कॉर्डिनेटर इरशाद सिलावट ने कहा कि कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर लोग लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।
नियामत अली रंगरेज ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा और विकास की नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं और पूरी निष्ठा से पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।गौरतलब है कि नगर पालिका चुनाव 2026 में इनके कांग्रेस ज्वाइन करने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और इसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिलेगा।