आर्मी का टैंकर घुसा पार्किंग में खड़े वाहनों में
आर्मी का टैंकर घुसा पार्किंग में खड़े वाहनों में
जैसलमेर / जिले के सीमावर्ती इलाके लोंगोवाल क्षेत्र में आर्मी का सामान ले जा रहे एक ट्रक के अचानक ब्रेक फैल होने से ट्रक लोंगेवाला स्टेशन पर खडे पर्यटकों के वाहनों में घुस गया जिससे कई लग्जरी गाड़ियों क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि इस हादसे में किसी जन हानि की खबर नही है जब ट्रक घुसा उस वक्त सभी गाड़ियां पार्किंग स्थल पर खड़ी थी तथा पर्यटक लोंगोवाला पर बने म्यूजियम को देखने गए हुए थे.
सूचना मिलते ही आर्मी के अन्य जवान मोके पर पहुंचे तथा स्थिति को संभाला तथा अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त वाहनों से हटाकर व्यवस्था को सुचारू बनाया।