पुलिस मित्र: राजस्थान पुलिस और जनता के बीच विश्वास का सेतु
पुलिस मित्र: राजस्थान पुलिस और जनता के बीच विश्वास का सेतु
जयपुर /अपराध मुक्त और सुरक्षित राजस्थान के हमारे साझा संकल्प को मजबूती मिल रही है। 40 हजार 638 से अधिक पुलिस मित्र कंधे से कंधा मिलाकर पुलिसिंग को और भी प्रभावी बना रहे हैं।
सतर्कता ही सुरक्षा है। अपनी जागरूकता से अपराध के खिलाफ आवाज़ उठाएँ और एक स्वच्छ और सुरक्षित समाज के निर्माण में भागीदार बनें।
राजस्थान पुलिस प्रदेश में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे पुलिस मित्रों ने अपराध को रोकने की इस मुहिम को एक नई दिशा दी है।