पाली शहर में महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
पाली शहर में महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली शोभायात्रा ।
पाली /शहर की धान मंडी के पास जूनी कचहरी में महाराणा प्रताप जन्म स्थतली बताई गई है इसी अवसर पर आज महाराणा प्रताप जन्म स्थली समिति की ओर से नगर परिषद के तत्वावधान में प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान मां जैवंती बाई पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया गया। शिवसेना शिंदे पार्टी की ओर से शहर के नहर पुलिया शिवाजी सर्किल से भगवा रैली निकाली गई। पूरे रास्ते डीजे पर महाराणा प्रताप के भजन चलते रहे। सिर पर साफा और हाथ में तलवार लिए युवतियों ने पराक्रम और शौर्य का प्रदर्शन किया। शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए रैली जूनी कचहरी स्थित महाराणा प्रताप की जन्म स्थली पहुंचीं।
इस दौरान तखत सिंह सोलंकी, मनोज गर्ग, रमेश बंजारा, महेन्द्र मांडा, उदय शेट्टी, पिन्टू अहूजा, राहुल सोनी, जितेंद्र राव, जितेन्द्र पालरिया, शंकर सिंह वाघेला, गोविंद मेवाड़ा, प्रवीण सिंह इत्यादि रहे।