सीएलजी कॉलेज सुमेरपुर में विद्यार्थियों को बताये तम्बाकु के गम्भीर दुष्परिणाम तम्बाकु मुक्ति की दिलवाई शपथ

सीएलजी कॉलेज सुमेरपुर में विद्यार्थियों को बताये तम्बाकु के गम्भीर दुष्परिणाम तम्बाकु मुक्ति की दिलवाई शपथ
पाली/चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से कॉलेज विद्यार्थियों को तम्बाकु उत्पादों के गम्भीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 2.0 के अंतर्गत सुमेरपुर उपखण्ड मुख्यालय पर संचालित सी.एल.जी. कॉलेज में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल़ ने बताया कि राष्ट्रीय तम्बाकु नियंत्रण प्रकोष्ठ की जिला ईकाई द्वारा कॉलेज विद्यार्थियों में तम्बाकु उत्पादों के कारण हो रहे गम्भीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्यों को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिसके अंतर्गत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में कॉलेज युवाओं को तम्बाकु के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि वे आजीवन तम्बाकु उत्पादों के सेवन से बचे रह सकें।
वर्जन सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि बांगड़ चिकित्सालय में संचालित तम्बाकु मुक्ति केन्द्र के प्रभारी के. सी. सैनी ने सी.एल.जी. कॉलेज, सुमेरपुर में विद्यार्थियों को जानकारी देते हुये बताया कि युवाओं में तम्बाकु के आदि होने की प्रबल सम्भावना है,इसी कारण युवाओं को जागरूक किया जा रहा है, इस हेतु जरूरी है कि बच्चे एवं युवा आजीवन तम्बाकु की पहुॅंच से दूर रहें। जागरूकता सत्र के दौरान विद्यार्थियों को तम्बाकु सेवन से होने वाले विभिन्न गम्भीर दुष्परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि तम्बाकु का सेवन करने वाले आधे से अधिक लोग तम्बाकु के कारण होने वाले दुष्परिणामों के कारण असमय मौत का शिकार हो जाते हैं,जो बेहद चौंकाने वाला आकड़ा हैं।
जागरूकता कार्यक्रम में तम्बाकू मुक्ति केन्द्र के सायकोजिस्ट के.सी. सैनी ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुये बताया कि यदि उनके घर में यदि कोई सदस्य तम्बाकु का सेवन कर रहा है तो उसे तम्बाकु के कारण होने वाले गम्भीर दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर उनको तम्बाकु सेवन बन्द करवाने का प्रयास करना चाहिये। तम्बाकु सेवन करने वाले लोगों को बांगड़ चिकित्सालय में संचालित तम्बाकु मुक्ति केन्द्र में भेजने की व्यवस्था करें,जहॉं पर इनकी तम्बाकु सेवन की लत को छुड़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि तम्बाकु से कैंसर एवं असमय मौत होने की प्रबल सम्भावना है। तम्बाकु के सेवन से कैंसर हो जाने पर पूरा परिवार तबाह हो जाता है, सत्र के दौरान उन्होंने बताया कि प्रतिदिन राज्य में ढाई सौ से अधिक लोग तम्बाकु के कारण मौत का शिकार हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियांे को तम्बाकु उत्पादों से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को तम्बाकु सेवन से आजीवन दूर रहने का आह्वान किया तथा स्वयं के परिवार के सदस्यों एवं आसपास के लोगों एवं मित्रों को भी तम्बाकु सेवन नहीं करने हेतु प्रेरित करने का प्रयास करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान सुमेरपुर बीसीएमओ डॉ. जी.एस. चुण्डावत, ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार गिरी, सी.एल.जी कॉलेज के निदेशक डॉ. सी.एल. गहलोत़, प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार शर्मा, कॉलेज फैकल्टी जगदीश टाक, महेश टाक, राजकुमार मीणा, शेखर कुमार, विनिता परमार, असमा अख्तर ,ओमवीर, प्रवीण कुमार, एन.टी.सी.पी. प्रकोष्ठ के डी.ई.ओ. रेवन्तराम सहित कई विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। कॉलेज प्रशासन ने चिकित्सा विभाग का आभार प्रकट किया तथा आगे भी इसी प्रकार की गतिविधियां संचालित करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रशासन को चिकित्सा विभाग द्वारा संस्थान के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन करने हेतु तम्बाकू निषेध की चेतावनी का फ्लैक्स बैनर भी भेंट किया।