जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह करेंगे शिरकत
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित जिला स्तर पर होंगे रैली प्रदर्शनी व अन्य कार्यक्रम
जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह करेंगे शिरकत
पाली 14 नवम्बर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला प्रभारी एवम स्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा की मौजूदगी में शनिवार को जिला स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग ओम प्रभा ने बताया कि जिला स्तर आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत शनिवार को प्रातः 9 बजे व्यास सर्किल से रैली आयोजित होगी। इसके पश्चात प्रातः 9.30 बजे जिला कलक्टर कक्ष में प्रभारी मंत्री खर्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित होगी तथा प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट में स्वदेशी संकल्प शपथ सवेरे 10.15 बजे जिला परिषद में जनजातीय विकास गौरव वर्ष प्रदर्शनी का अवलोकन एवं पीएमएवाय के तहत आवास लाभार्थियों को सांकेतिक चाबी का वितरण कार्य प्रातः 10.30 बजे जिला परिषद में राजीविका हाट का अवलोकन किया जाएगा।
----------