भारी वाहन की आवाजाही से उड़ती धूल

भारी वाहन की आवाजाही से उड़ती धूल

भारी वाहन की आवाजाही से उड़ती धूल

केरू/ खनन क्षेत्र के पास स्थित बेलदार बस्ती में भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही से आक्रोश फैल गया। बुधवार शाम करीब पांच बजे उड़ती धूल और टूटी सड़क से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर रखकर मार्ग जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि ट्रकों की वजह से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सांस संबंधी समस्याएं हो रही हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश की लेकिन ग्रामीण स्थायी समाधान की मांग पर अड़े रहे। यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।