ट्रक और निजी बस की टक्कर 17 यात्री घायल

ट्रक और निजी बस की टक्कर 17 यात्री घायल

पाली सदर थाना क्षेत्र में ट्रक और निजी बस की टक्कर, 17 यात्री घायल

पाली सदर थाना क्षेत्र के खेतावास के निकट आज एक ट्रक और निजी बस में टक्कर आगे चल रही ट्रक में पीछे से आ रही बस ने टक्कर मारी। हादसे में बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को बांगड़ अस्पताल की एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुँची। वहीं, जिला कलेक्टर एल. एन. मंत्री अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा सहित कई अधिकारी भी बांगड़ अस्पताल पहुँचे। अधिकारियों ने चिकित्सकों से मुलाकात कर सभी घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

घायलों में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जिसे जोधपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार बांगड़ अस्पताल में किया जा रहा है।