अन्नकूट महोत्सव आयोजित

अन्नकूट महोत्सव आयोजित

अन्नकूट महोत्सव आयोजित

भक्ति एकता और प्रसादी की खुशबू से महका रजत नगर समाज भवन

पाली/रजत नगर समाज भवन में श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज जिला सभा पाली के तत्वावधान में अन्नकूट महोत्सव 2025 का आयोजन श्रद्धा उत्साह और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि गौतम की आरती से हुआ जिसमें समाजबंधुओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ भाग लिया। आरती उपरांत अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने सपरिवार सहभागिता कर प्रसादी का लाभ लिया। समाज भवन परिसर भक्ति प्रेम और सामूहिकता की भावना से सराबोर हो उठा।

इस अवसर पर समाज के भवन ट्रस्ट महामंत्री सुनील जोशी ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह सामाजिक एकता सहयोग और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और संगठन की भावना सुदृढ़ होती है तथा नई पीढ़ी को संस्कार और संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

युवक संघ महामंत्री मनोहर पंचारिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक ज्ञानचन्द पारख, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा संरक्षक सीताराम जोशी, देवराज शर्मा भवन ट्रस्ट अध्यक्ष सोहनलाल जोशी जिला सभा अध्यक्ष सत्यनारायण जी जोशी युवक संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जोशी एवं महिला सभा अध्यक्षा ज्योति त्रिवेदी उपस्थित रहे।

प्रसादी के लाभार्थी के रूप में समाज के सेवाभावी दानदाताओं सत्यनारायण जोशी बनवारी शर्मा एवं मुलचन्द्र उपाध्याय का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में नन्द किशोर जोशी गोरधन जोशी पारस सांखी बनवारी शर्मा मुलचन्द्र उपाध्याय घनश्याम उपाध्याय दिनेश जोशी  मोहन पंच सतु पंचारिया सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में लगभग 400 श्रद्धालुओं ने सपरिवार अन्नकूट प्रसादी का लाभ लिया। सभी ने प्रसादी का आनंद लेते हुए आगामी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।