केन्द्रीय कारागृह जोधपुर का औचक निरीक्षण*
*केन्द्रीय कारागृह जोधपुर का औचक निरीक्षण*
जोधपुर जनवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश जोधपुर महानगर के अध्यक्ष अजय शर्मा के निर्देशन में 21 जनवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव राकेश रामावत तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला के सचिव डॉ. मनीष हरजाई द्वारा केन्द्रीय कारागृह जोधपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह के अधीक्षक श्री प्रदीप लखावत एवं अन्य कारागृह के कर्मचारीगण एलएडीसी के अधिवक्तागण पीएलवी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध करवाये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, उनके स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा सहित अन्य समस्त आधारभूत सुविधाओं की जांच पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान बंदियों को उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया गया तथा बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित अधीक्षक को आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये।
इसी के साथ ही केंद्रीय कारागृह जोधपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
––00––