रानी में एटीम लूटने का प्रयास 

रानी में एटीम लूटने का प्रयास 

रानी में एटीम लूटने का प्रयास 

पुलिस थाना क्षेत्र में यस बैंक के एटीम को लूटना का प्रयास किया गया. पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं.

पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु ने बताया कि पुलिस थाना रानी में 27-28 नवंबर की रात्रि मे दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशो द्वारा कस्बा रानी मे केनपुरा रोड स्थित यस बैंक के एटीएम रूम मे लगे सीसीटीवी कैमरे पर काला स्प्रे डालकर अपनी पहचान छुपाते हुए गैस कटर एंव अन्य संसाधनो से एटीएम मशीन को काटकर एटीएम मे भरे करीब 8 लाख रूपये को लुटने का कार्य करते समय रात्री पुलिस गस्त के वाहन का सायरन सुनकर घबरागए व गैस कटर एंव अन्य संसाधनो को एटीएम रूम मे ही छोडकर फरार हो गए जिन्हे एटीएम रूम से बाहर निकलते हुए आस पडौस के लोगो द्वारा देखने पर पुलिस को सुचना दी जिस पर पुलिस ने तत्परता बरतते हुए मौके पर पहुंच कर तकनीकी आधार पर अज्ञात मुलजिमानो की पहचान कर करीबन 150 किलोमीटर तक पीछा करते हुए मुल्जिमानों को दस्तियाब किया। पुलिस की सर्तकता से एटीएम मे भरे लाखो रूपये की लुट के प्रयास को असफल किया गया। मुलजिमानों को प्रकरण संख्या 260 28नवंबर धारा 331(4), 305 (ड), 62, 326 (छ) बीएनएस पुलिस थाना रानी में 28 नवंबर.2025 को गिरफ्तार कर प्रकरण में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा हैं जिनसे और भी कई वारदातें खुलने की संभावना हैं।