बस हादसा, पत्रकार की हुई मौत
बस हादसा, पत्रकार की हुई मौत जैसलमेर हादसे में अपने दोस्त के साथ मेडिकल दुकान के उद्घाटन में जा रहे वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह चौहान (50) की भी जान चली गई। चौहान अपने दोस्त जैसलमेर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटिया के साथ पोकरण जा रहे थे। जहां दोनों को पोकरण में एक मेडिकल की दुकान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होना था।
हादसे में राजेंद्र सिंह की मौत हो गई, वहीं उनके दोस्त मनोज भाटिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जोधपुर में इलाज जारी है।
परिचितों ने बताया कि जिस बस में हादसा हुआ वह एयरफोर्स चौराहे से आगे निकल गई थी, जिसके बाद उन्होंने ड्राइवर को फोन किया और बस को रेलवे स्टेशन पर रुकवाकर वहां से बस में सवार हुए। कुछ देर बाद ही यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चौहान की मौके पर ही मौत हो गई।