डाकपाल ने किया गबन
डाकपाल ने किया गबन सोजत रोड़/ डाकपाल ने ग्राहकों से 1 लाख 72 हजार 500 रुपए लेकर उन्हें रसीद तो दे दी लेकिन रुपए सरकारी खजाने में जमा नहीं करवाकर गबन कर लिया। मामला पकड़े जाने पर आरोपी डाकपाल दुर्गाराम माली के खिलाफ डाक विभाग ने मामला दर्ज करवाया है।
सोजत रोड थाने में 5 दिसंबर को मारवाड़ जंक्शन डाकघर के निरीक्षक डाकघर छिद्र सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि विभागीय जांच में सामने आया कि दुर्गाराम माली सहायक शाखा डाकपाल सिनला लेखा कार्यालय प्रधान डाकघर मारवाड़ जंक्शन हाल ने सिनला शाखा डाकघर में 1 लाख 72 हजार 500 रुपए का गबन किया है।
विभिन्न डाकघर बचत बैंक योजनाओं के खातों में जमा करने के लिए खाता धारकों से अलग-अलग डेट को लिए गए रुपए डाकघर के सरकारी खाते में जमा नहीं करवाए।
आरोपी ने ग्राहकों से रुपए लेकर उन्हें पासबुक में तारीख मोहर लगाकर पासबुक खाताधारक को लौटा दी गई लेकिन प्राप्त राशि को सरकारी लेखों में नहीं लेकर 1 लाख 72 हजार 500 का गबन कर लिया।रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने खाताधारक प्रेम कंवर कमला देवी देवीसिंह करिश्मा, तेजाराम मेवा कंवर,अचलाराम भंवरी देवी आदि खाताधारकों से रुपए लेकर उन्हें रसीद दी। लेकिन रुपए डाकघर में जमा नहीं कर एक लाख 72 हजार 500 रुपए खुद के पास रखकर गबन किया।
मामले में थाना प्रभारी कमला लौहार ने बताया कि मामला दर्जकर जांच शुरू की है।