दुर्घटना में दो की मौत 

EDITED:- OMPRAKASH CHOUHAN Report & State BUREAU CHIEF Sunil dutt travedi

दुर्घटना में दो की मौत 

दुर्घटना में दो की मौत                      पाली/पाली-जोधपुर नेशनल हाईवे पर रोहट के पास लालकी मोड़ पर शुक्रवार शाम टायर फटने से कार बेकाबू होकर पलट गईं. हाइवे से नीचे उत्तरी ईको कार तीन बार पलटी खाते हुए खेत की बाड़ में जा घुसी। इस हादसे में वैन में सवार 18 वर्षीय मित्राजसिंह और 3 वर्षीय विश्वराज पुत्र प्रवीणसिंह की मौत हो गई साथ ही सात अन्य घायल हो गए। आबूरोड के आसपुरा और गुजरात में गांधी नगर व मेहसाणा से एक ही परिवार के लोग जैसलमेर-बाड़मेर यात्रा और मंदिरों के दर्शन कर शुक्रवार शाम लौट रहे थे।घायलों का जोधपुर में उपचार चल रहा है।रोहट थाना प्रभारी पाना चौधरी ने बताया कि आबूरोड आसपुरा निवासी खीमसिंह राजपूत (65) पुत्र जयसिह पत्नी मीना(50) गुजरात के मेहसाणा में भटनाघर निवासी गुणवंत सिंह (47) पुत्र स्वराजसिंह आशा बेन (39) पत्नी गुणवंत सिंह व पुत्र 17 वर्षीय मित्रराज सिंह पुत्र गुणवंत सिंह राठौड़ और गांधीनगर के रंगपुर निवासी प्रवीणसिंह राजपूत प्रियंका (27) पत्नी प्रवीण सिंह के साथ जैसलमेर-बाड़मेर घूमने गए थे। एएसआई रिड़मल विश्नोई की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रोहट अस्पताल पहुंचाया।