अवैध बजरी खनन परिवहन के विरूद्ध पाली की कार्यवाही
अवैध बजरी खनन परिवहन के विरूद्ध पाली की कार्यवाही
पाली / पुलिस थाना मारवाड जक्शन की अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अभियुक्त द्वारा नदी से अवैध बजरी खनन कर परिवहन करते हुये ट्रेक्टर मय ट्रोली को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु ने बताया कि जिले में हो रहे अवेध खनन की स्टॉक व परिवहन की रोकथाम के तहत चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन "गुप्त" के तहत थानाधिकारी निपु पुलिस थाना मारवाड जक्शन केसवाईसिहं के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया टीम द्वारा थाना हल्के में हो रहे अवैध खनन के संभावित स्थानों पर दबिश एवं ओपरेशन गुप्त के तहत प्राप्त सुचना के आधार पर कस्बा मारवाड जंक्शन में दिनेश पुत्र मानाराम निवासी बिठुडा कलां पुलिस थाना मारवाड जंक्शन जिला पाली को अवैध खनन (बजरी) से भरे बिना नम्बरी आईसर ट्रेक्टर मय ट्रोली को जब्त किया. अभियुक्त दिनेश मीणा को गिरफतार किया गया एवं अनुसंधान जारी हैं. प्रकरण सख्या 225/2025 धारा 303 (2) बीएनएस व 4 (1) (ए), 21.23 एमएमआरडी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मुलजिम दिनेश पुत्र मानाराम उम्र 32 साल निवासी बिठुडा कलां थाना मारवाड जंक्शन जिला पाली को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी हैं.