रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक किया 32 युनिट रक्तदान
रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक किया 32 युनिट रक्तदान
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत । सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र और एचडीएफसी बैंक के तत्वधान मै सोजत सरकारी हॉस्पिटल के अंदर ट्रॉम भवन मै रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक,32 युनिट रक्तदान किया। जिसमे सक्षम ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के रूप मै और एचडीएफसी बैंक ने हर साल की भाती इस साल भी मानवता की मिसाल पेस कर और लोगो को रक्तदान करने की प्रेरणा दी। इस शुभ अवसर पर सक्षम पाली जिला अध्यक्ष मनोहरलाल जोशी जिला कोषाध्यक्ष दीपक प्रजापत, एचडीएफसी बैंक ब्रांच ऑपरेशन हेड अभिनन्दन ओझा ,ब्रांच मैनेजर राकेश कुमावत, चिकत्सा अधिकारी ओमप्रकाश सीरवी, वरिष्ठ तकनिकी सहायक भगाराम जयपाल, सक्षम केंद्र प्रमुख रवि मेवाड़ा,सक्षम केंद्र सहप्रमुख ओमप्रकाश मोहिल सक्षम केंद्र संचालक तरुण मेवाड़ा, चद्रेश त्रिवेदी, नाथूराम, संजय,अर्जुन,वेजन्ति गुप्ता,जीतेन्द्र नाथ, देवाराम मालवीय, बुद्धाराम, मौजूद रहे