नेत्र चिकित्सा शिविर का हूआ आयोजन

नेत्र चिकित्सा शिविर का हूआ आयोजन

नेत्र चिकित्सा शिविर का हूआ आयोजन

 जोधपुर /यातायात माह 2026 के तहत वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र सिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

 पुलिस आयुक्त जोधपुर ओमप्रकाश के निर्देशानुसार शहीन सी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात के सुपरविजन में श्रीमती शालिनी राज अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात रविन्द्र बोथरा सहायक पुसिस आयुक्त यातायात पश्चिम के नेतृत्व में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अन्तर्गत यातायात पुलिस द्वारा ए एस जी आई हॉस्पिटल जोधपुर के सहयोग से जोधपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एशोसिएसन बासनी में व्यवसायिक वाहन चालकों की निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। ए एस जी आई हॉस्पिटल की नेत्र सहायक टीम द्वारा 75 व्यवसायिक वाहन चालकों के आँखों की जॉच की गई तथा आवश्यकतानुसार वाहन चालकों के निःशुल्क चश्में जोधपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एशोसिएसन द्वारा बनाकर दिये जाएगे। शिविर के दौरान शुभाषचन्द्र विश्नोई निरीक्षक पुलिस यातायात हनुमानसिंह हैडकानि. मय यातायात शिक्षा टीम, बासनी थाना के बीट प्रभारी जोधपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एशोसिएसन के उपाध्यक्ष रणवीरसिंह बैस सचिव प्रवीण कुमार कुम्भट सहित अन्य जोधपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एशोसिएसन के स्टाप मौजूद रहे।

यातायात जागरूकता के क्रम में यातायात शिक्षा टीम द्वारा यातायात शिक्षा मोबाईल वैन के माध्यम से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बालसमन्द जोधपुर में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पीपीटी दिखाकर यातायात जागरूकता कार्यकम आयोजित किया गया। साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली, पानी के टैंकर ट्रक व धीमी गति के वाहनों पर रात्रिकालीन जानमाल की सुरक्षा हेतु रिफ्लेक्टिव टेप / रिफ्लेक्टर लगाये गये।

यातायात शाखा के सभी निरीक्षकगणों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आमजन शिक्षण संस्थानों मे एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना हेतु समझाईश की गई।