जिला स्तरीय साईबर टास्क फोर्स कमेटी बैठक   

जिला स्तरीय साईबर टास्क फोर्स कमेटी बैठक   

जिला स्तरीय साईबर टास्क फोर्स कमेटी बैठक                      पाली /साईबर अपराध से आमजन को सुरक्षित व जागरूक करने के लिए जिला स्तरीय साईबर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक का अयोजन रख साईबर अपराध से सम्बन्धित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु नें बताया कि साईबर धोखाधडी और ई तकनीकी के दुरूपयोग का मुकाबला करने को लेकर वित्तिय साईबर धोखाधडी से प्राप्त पैसों को निकालने के लिये एवं म्यूल अकाउण्ट के संबंध में आज साईबर पुलिस थाना पाली पर गठित साईबर टास्क फोर्स की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें साईबर टास्क फोर्स गठित टीम के जिला स्तर नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर त्वरित अनुसंधान सैल पाली एवं किशोरसिंह उप अधीक्षक पुलिस थानाधिकारी साईबर पुलिस थाना पाली तथा पाली शहर स्थित समस्त बैंकों के ब्रांच मैनेजर डायट एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें.गठित टीम द्वारा वर्तमान में बढते साईबर अपराध में प्रयुक्त संदिग्ध बैंक खातें पर प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम विचार विर्मश किया गया तथा साईबर अपराध में ई तकनीकी के दुरूपयोग कर फोडरों द्वारा आम जनता के साथ साईबर धोखाधडी करने के बचाव के लिये बैंक पुलिस डायट एवं प्रशासन के समन्वय से साईबर अपराधों पर अकुंश लगाये जाने हेतू एक जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया।

उन्होंने आमजन से अपील की हैं कि अपने बैंक खातों की जानकारी किसी के साथ साझा नही करें तथा लालच में आकर अपने बैंक खाता में किसी संदिग्ध राशि को जमा नही करावें और बैंक खातें के उपयोग का अधिकार किसी को नही देवें। अगर आपके साथ किसी प्रकार का साईबर अपराध हो तो साईबर नेशनल हेल्पलाईन नम्बर 1930 एवं साईबर पुलिस थाना हेल्पलाईन नम्बर 95 30 42 0905 नम्बर पर भेजें।