रल ने जीता स्वर्ण, बारेसा ने कांस्य पदक
रल ने जीता स्वर्ण, बारेसा ने कांस्य पदक
पाली, 25 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 19 से 21 जून 2026 तक आयोजित वेस्ट जोन स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पाली जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थान का नाम रोशन किया।
जिला स्ट्रेंथ लिफ्टिंग संघ के सचिव मांगूसिंह दुदावत ने बताया कि प्रतियोगिता में पाली के गिरीश रल एवं राहुल बारेसा ने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व किया। गिरीश रल ने स्ट्रेंथ लिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि राहुल बारेसा ने बेंच प्रेस प्रतियोगिता के अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।
पाली पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का खेल प्रेमियों एवं संघ पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्यामलाल बारेसा, जसराज आदिवाल, कपिल बारेसा , समाजसेवी रफीक चौहान, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाड़ा, सचिव राजेश पाटनेचा, वासुदेव शर्मा, बहादुर सिंह राठौड़, सत्यनारायण सिंह पुनाडिया, हेमराज शर्मा सुमित, सूजल, विवेक रांकावत, भरत वैष्णव, क्रिश भाटी, भरत खींची, हर्ष, बबलुएवं तेज कंवर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।