संभाग स्तरीय योगा प्रतियोगिता का भव्य समापन’

संभाग स्तरीय योगा प्रतियोगिता का भव्य समापन’
संभाग स्तरीय योगा प्रतियोगिता का भव्य समापन’

संभाग स्तरीय योगा प्रतियोगिता का भव्य समापन’

पाली 23 अप्रैल। शिक्षा विभाग (भारत सरकार) एवं नवोदय विद्यालय समिति जयपुर संभाग के निर्देशन में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में 21 से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित संभाग स्तरीय योगा प्रतियोगिता का गुरुवार को भव्य रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। समापन समारोह विद्यालय सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें देसूरी के सीबीईओ मोहनलाल बलाई मुख्य अतिथि रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य डी.सी. गुप्ता एवं उपप्राचार्य राजपाल ने मुख्य अतिथि का शिरोपाव पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। संगीत शिक्षिका विधि शर्मा द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि प्रतियोगिता में जयपुर करनाल एवं उदयपुर संकुल से कुल 106 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के छात्र हर्ष ने कत्थक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी वहीं विद्यालय की छात्राओं ने भी विधि शर्मा के निर्देशन में मनमोहक कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। गुरुग्राम से आए शिक्षक दिनेश ने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे उत्कृष्ट बताया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में 14 वर्ष आयु वर्ग में रेवाड़ी के मयंक एवं उदयपुर की भूमिका 17 वर्ष वर्ग में बांसवाड़ा के सुहाग सुमन एवं झालावाड़ की लक्ष्मी तथा 19 वर्ष वर्ग में जयपुर के गगन मीणा एवं गुरुग्राम की प्रीति तिवारी विजेता रहे।

आगामी अगस्त माह में होशियारपुर (पंजाब) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की योगा प्रतियोगिता के लिए विभिन्न आयु वर्गों से चयनित छात्र-छात्राओं की घोषणा भी की गई। चयनित प्रतिभागियों में 14 वर्ष आयु वर्ग के छात्रा अवनी शर्मा भव्या चारण, भूमिका, हिंमाक्षी रिद्धिका व छात्रा पूरण। इसी वर्ग में छात्र जतिन विधायन मयंक सुधांशु लक्षित सुमित मीणा रहें। 17 वर्ष आयु वर्ग में छात्राओं में राधिका बबीता वैदिक गोड लक्ष्मी पूरण व खुशबू। छात्रों में हर्ष सिंह कुलदीप अरविन्द राजपुरोहित सुहांग सुमन यश चौधरी व हर्षित रहें। 19 वर्षीय छात्रा आयु वर्ग में प्रीति तिवारी रक्षिता कंचन मोनिका लक्ष्मी व जीविक नागर रही इसी छात्र आयु वर्ग में अमित कुमार अंकुर गगन मीणा विनय प्रताप पुरुषोत्तम मीणा व अर्जुन रहें। जो संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मुख्य अतिथि मोहनलाल बलाई ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक जीवनशैली में योग का महत्व और भी बढ़ गया है। स्वस्थ शरीर ही सफल जीवन की आधारशिला है, इसलिए सभी को योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए विधिवत समापन की घोषणा की।

कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्य राजपाल ने सभी प्रतिभागियों अतिथियों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक मोहनलाल बेड़ा द्वारा किया गया।