क्रीड़ा भारती कि सोजत ब्लॉक की कार्यकारिणी का हुआ गठन

क्रीड़ा भारती कि सोजत ब्लॉक की कार्यकारिणी का हुआ गठन
पाली/सोजत क्रीड़ा भारती की सोजत ब्लॉक कार्यकारिणी गठन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के प्रारंभ में विभाग संयोजक कमल तिवारी ने सभी आये हुए सदस्यो का परिचय करवाया इसके पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष अगराराम ने अपने विचार व्यक्त किए क्रीड़ा भारती एक राष्ट्र व्यापि खेल संगठन है, जिसमें देश के सभी नागरिकों विशेषतः युवकों को शारीरिक और मानसिक खेल के प्रशिक्षण दिए जाते हैं। इसकी स्थापना पुणे (महाराष्ट्र) में वर्ष 1992 में की गई। इसका बोधवाक्य "क्रीडा से निर्माण चरित्र का, चरित्र से निर्माण राष्ट्र का " है। क्रीडा भारती का मुख्य उद्देश भारत के स्थापित खेलों के साथ स्वदेशी खेलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के परम्परागत खेलों को बढावा देना है, ताकि समाज के सभी वर्ग मैदान पर आकर खेलें तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ शरीर, तीक्ष्ण बुद्धि, मानसिक व संस्कार प्राप्त करें और खिलाड़ियों में राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण हो।
वर्तमान पाली जिला अध्यक्ष लहरी दास ने कीड़ा भारती की प्रमुख गतिविधियों के बारे में बताया सूर्य नमस्कार राष्ट्रीय खेल दिवस ,वीर जिजामाता पुरस्कार एवं क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा यह सब गतिविधियां वर्ष भर में संचालित की जाती है।
कार्यकारिणी कि इस प्रकार हुई घोषणा
विभाग संयोजक कमल तिवारी ने क्रीड़ा भारती की सोजत ब्लाक कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें
- अध्यक्ष मदन लाल गहलोत विद्यालय संस्थापक (बी.आर.बिड़ला),
- उपाध्यक्ष ताराचंद टांक समाजसेवी,
- उपाध्यक्ष डॉ. करण सिंह चिकित्सक,
- उपाध्यक्ष डॉ. देश बन्धु तिवारी चिकित्सक,
- उपाध्यक्ष हेरम्भ भारद्वाज संस्थापक,
- V.Soch College उपाध्यक्ष बाबूलाल,
- कोषाध्यक्ष योगेश गहलोत संस्थापक (आलोक वि.म.मा.वि.),
- व्यवस्था प्रमुख नरपत राज गहलोत ,
- सह व्यवस्था प्रमुख कैलाश चन्द्र मेवाड़ा ,
- सूर्य नमस्कार प्रमुख प्रविन्द्र चौधरी ,
- सह सूर्य नमस्कार प्रमुख मुकना राम ,
- मंत्री भरत सिह,
- सह मंत्री निहारिका सिंह,
- मातृशक्ति प्रमुख संतोष मीणा ,
- सह मातृशक्ति प्रमुख सुशीला ज्यानी,
- योग प्रमुख खूशवीरसिंह सोलंकी,
- सह योग प्रमुख रामपाल वैष्णव,
- सह योग प्रमुख भुण्डा राम,
- क्रीडा केन्द्र प्रमुख कुशल शर्मा,
- क्रीडा केन्द्र प्रमुख आत्माराम चौहान,
- सह क्रीडा केन्द्र प्रमुख जगदीश परिहार ,
- दिव्यांग प्रमुख कर्मवीरसिंह राजपुरोहित,
- जिम प्रतिनिधि रूपसिंह जैतावत,
- सह जिम प्रतिनिधि हितेश सांखला जिम (जॉय फिटनेस), प्रचार प्रमुख ईश्वर सिंह राजपुरोहित,
- सह प्रचार प्रमुख कृष्ण गहलोत,
- आई टी प्रमुख पूरण माली,
युवा प्रमुख मनोहर देवड़ा को दायित्व सोंपा गया।समाजसेवी ताराचंद टॉक ने वर्तमान में खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में जिला दिव्यांग प्रमुख ओम परमार और राहुल परमार का सहयोग रहा एवं क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों सहित कई प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही।