रांकावत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता
रांकावत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 28को पाली /श्री रांकावत विकास समिति पाली एवं समस्त गोडवाड़ रांकावत समाज के युवाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन्न समारोंह 28 अक्टूम्बर मंगलवार को होगा.
प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगीता इस वर्ष 24 अक्टुम्बर से 28 अक्टुम्बर 2025 तक आयोंजित हो रही हैं।
मिडिया प्रवक्ता धर्मेंद्र वैष्णव ने बताया कि
28 अक्टूबर को प्रतियोगिता का
समापन समारोह सेंचुरी गार्डन के पास सुमेरपुर रोड़ में आयोजित होगा जिसके मुख्य अतिथि
बाबुलाल नानेचा राष्ट्रीय अध्यक्ष अ.भा. रा. बा. सभा दिल्ली मगाराम गोयल (आहोर) ओमप्रकाश शर्मा (पूर्व डीटीओ पाली) महावीर प्रसाद हनुमानगढ़ गोपाल शर्मा होंगे
इस मौके पर भजन संध्या एक शाम चारभुजा के नाम एवं भामाशाहो का सम्मान किया जाएगा. प्रतियोगिता का शुभारंभ 24अक्टूम्बर को हुआ जिसमें मारवाड़, गोडवाड़, गुजरात, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, राजस्थान के कई शहरों से आए लोग भाग ले रहे हैं.