सवराड़ सांसद युवा खेल महोत्सव का हुआ आगाज

सवराड़ सांसद युवा खेल महोत्सव का हुआ आगाज

सवराड़ सांसद युवा खेल महोत्सव का हुआ आगाज

सवराड में क्लस्टर स्तरीय अंडर 19, अपर 19 वर्षीय बालक बालिक प्रतियोगिता का शुभारम्भ।

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत रोड़ के समीप सवराड में राजकीय उच्च माध्यमिका विद्यालय क्लस्टर स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता का आगाज किया गया जिसमें 6 खेलो का आयोजन होगा जिसमें अंडर 19 वर्षीय, अपर 19 वर्षीय ग्रामीण क्षेत्र के प्रतियोगी भाग लेगे जिसमें क्रिकेट, खोखो, कबड्डी, रस्ता कसी,बॉलीबॉल,अन्य खेलो का आयोजन का शुभारम्भ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान सुमेरसिंह कुंपावत, मांडा मंडल अध्यक्ष अशोक चौधरी, सरपंच ममता महेंद्र कुमार प्रजापत, ग्राम विकास अधिकारी विकास संबल आदि द्वारा आगाज किया गया। जिसमें 19 गांव के 2200 प्रतिभाशाली बालक बालिक भाग लिया 166 टीम बनी। जिसकी तैयारी पूर्व रूप से कर सभी स्टाफ सहित ग्रामीण के सहयोग से खेलों का आगाज हुआ। जिसने प्रधानाचार्य पारसमल गहलोत, प्रवीण शर्मा, भरत मंडार, इंद्र राज, मुकेश, ललिता जाट, महेंद्र कुमार प्रजापत आदि समस्त स्टाफ, ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।