राजस्थान टीम में राहुल बारेसा व गिरीश रल का चयन
राजस्थान टीम में राहुल बारेसा व गिरीश रल का चयन
पाली17 जून/छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 19 से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाली वेस्ट जोन स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम में पाली जिले के दो खिलाड़ियों राहुल बारेसा एवं गिरीश रल का चयन किया गया है।
जिला संघ सचिव मांगु सिंह दुदावत ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल जगत में हर्ष का माहौल है। राजस्थान टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रेल मार्ग से छत्तीसगढ़ रवाना हुई।
इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महिपाल सिंह निंबाड़ा, सचिव राजेश पाटनेचा, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह राठौड़, वासुदेव शर्मा, जसराज आदिवाल, कपिल बारेसा, रफीक चौहान, किशनलाल मेवाड़ा, किशोर कुमार वाधवानी, अजय वैष्णव सहित खेल पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं पदक जीतने की कामना की