Raksha Bandhan festival was celebrated with great enthusiasm throughout the district

Raksha Bandhan festival was celebrated with great enthusiasm throughout the district
Dk@pali

जिले भर मे हर्षोल्लास के साथ  मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार 

पाली /जिले भर मे रक्षा बंधन का त्यौहार शांति पूर्वक मनाया गया। शनिवार को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर कुमकुम तिलक लगाया। उन्होंने भाइयों के हाथों में श्रीफल देकर आरती उतारी और राखी बांधकर ईश्वर से स्वस्थ्य होने कि शुभकामनायें कि मन्नत मांगी।

बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना मांगी  उन्होंने भाइयों से अपनी रक्षा करने और हर सुख-दुख में साथ निभाने का वादा किया । राखी बांधने के बाद बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाई।

यह पावन पर्व सुख-समृद्धि, प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। आज यह त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।