नियमित अध्ययन के साथ खेल भी जरूरी- चौधरी
नियमित अध्ययन के साथ खेल भी जरूरी- चौधरी
रेनबो स्कूल में स्पोर्ट्स फेस्ट का हुआ आगाज विभिन्न खेल गतिविधियो का हुआ आयोजन
पाली 23 दिसम्बर।/ नया गाँव स्थित रैंबो पब्लिक स्कूल पाली मे स्पोर्ट्स फेस्ट का समारोह पुर्वक आगाज हुआ। जिसमे विभिन्न खेल गतिविधियो का आयोजन हुआ।
निर्देशक राजेंद्र आर्य ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट निलेश चौधरी, विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र आर्य निर्देशक राजेंद्र आर्य श्रीमती सरोज आर्य श्रीमती मनीषा आर्य द्वारा मां सरस्वती को दीप प्रज्वलन करके की गई। इसके पश्चात विद्यालय के सभी हाउस अरावली हाउस, विंध्या हाउस, शिवालिक हाउस तथा नीलगिरी हाउस के विद्यार्थियों द्वारा परेड की गई तथा मुख्य अतिथि महोदय को सलामी दी गई। मुख्य अतिथि निलेश चौधरी द्वारा खेल को सही भावना के साथ में खेलने के लिए विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गई। सभी विद्यार्थी अत्यंत उत्साहित दिखे।
विधार्थियो के लिए हुई इंटर हाउस प्रतियोगिताएँ: विद्यालय के खेल प्रभारी शाहनवाज राठौड़ व सुश्री दिव्या भट्ट के नेतृत्व में कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों को लेमन स्पून रेस सैक रेस रिले रेस बेलून रेस, म्यूजिकल चेयर बुक बैलेंसिंग कोन बैलेंसिंग फ्रॉग रेस क्रॉसिंग रेस बाइंडिंग पेस्टिंग कलेक्ट द कोन थ्री लेग रेस, बॉल बिटवीन द लेग व खो-खो खेल की इंटर हाउस प्रतियोगिताएँ हुई। कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों के लिए वॉलीबाल बास्केट बॉल कब्बडी खो-खो बैडमिंटन टग ऑफ वार 50 मीटर रेस व 100 मीटर रेस की इंटर हाउस खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। अतिथियो ने अनुभव किए साझा कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि चौधरी ने खेल से जुड़े अपने व्यक्तिगत अनुभव बताते हुए सभी अध्यापक गणों को भी शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान के प्रति अपने अभिप्रेरक विचारों जागरूक किया। प्रधानाचार्य डॉ आर्य द्वारा सभी विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु अभिप्रेरित करते हुए पाठ्यक्रम के साथ खेल गतिविधि के होने के लाभ की जानकारी दी। निदेशक राजेंद्र आर्य द्वारा सभी विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।