रिश्वत लेतें रंगे हाथों दो जन गिरफ्तार
रिश्वत लेतें रंगे हाथों दो जन गिरफ्तार
जयपुर 23 दिसम्बर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर शहर द्वारा आज कार्यवाही करतें हुए श्री भवानी शंकर स्वामी अनुभाग अधिकारी कार्यालय वरिष्ठ प्रबन्धक रीकों जैसलमेर को तीस हजार रूपयें रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया गया
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता नें बताया कि एसीबी की जोधपुर शहर ईकाई को एक शिकायत इस आशय की मिली कि श्री भवानी शंकर स्वामी अनुभाग अधिकारी कार्यालय वरिष्ठ प्रबन्धक रीकों जैसलमेर द्वारा परिवादी की भाभी के नाम किशनघाट औधोगिक क्षेत्र में प्लाट को रीकों द्वारा वर्ष 2024 में निरस्त कर दिया गया जिस पर परिवादी द्वारा अपील करनें पर रीको जैसलमेर द्वारा प्लॉट पुनः बहाल कर दिया गया था उक्त भूखण्ड पर कार्य चालू करवानें व पत्रावली में कागजात ऑनलाईन करने की एवज में 30 हजार रूपयें रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है
जिस पर श्री भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी जोधपुर के सुपरविजन में ओमप्रकाश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों जोधपुर शहर के नेतृत्व में श्री किशनसिंह चारण उप अधीक्षक पुलिस मय जाब्ता के ट्रेप कार्यवाही करतें हुए श्री भवानी शंकर स्वामी अनुभाग अधिकारी कों 30 हजार रूपयें रिश्वत राशि लेतें हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों राजस्थान जयपुर की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है एसीबी द्वारा मामलें में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जायेगा इसी प्रकार एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जयपुर एस.यू. प्रथम द्वारा आज कार्यवाही करते हुए आरोपिया भंवर कंवर निदेशक मीरा केशव महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय ग्राम मदाउ (मानसरोवर) तहसील सांगानेर जयपुर को परिवादी से 4500/- रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है
एसीबी जयपुर एस.यू. प्रथम को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी की इस कॉलेज में उपस्थिति पूर्ण करने की एवज में आरोपिया भंवर कंवर निदेशक द्वारा परिवादी से पांच हजार रूपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है
जिस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री अनिल कयाल के सुपरविजन में एसीबी जयपुर एस.यू. प्रथम की पुलिस निरीक्षक श्रीमती अर्चना मीणा द्वारा आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपिया महिला भंवर कंवर निदेशक मीरा केशव महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय ग्राम मदाउ मदाउ (मानसरोवर) तहसील सांगानेर जयपुर को 4500/- रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है
आरोपिया से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा