चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार सिरोही /जिले के पोसालिया में अपहरण, मारपीट एवं चोरी के दो आरोपियों को पकड़ा हैँ. पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवर ने बताया कि वांछित आरोपी एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहतउ.नि.पु. थानाधिकारी फगलूराम थाना पालडी एम के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा पोसालिया पुलिया पर अपहरण व मारपीट करके मोबाईल व पर्स चोरी करने की वारदात करने वाले को तकनिकी व मूखबीर की सूचना के आधार पर देवाराम पुत्र मोहनलाल जाति मीणा उम्र 27 वर्ष निवासी पोसालिया थाना पालडी एम व सुरेश कुमार पुत्र पुराराम जाति हिरागर उम्र 25 वर्ष निवासी खन्द्रा थाना शिवगंज को 22 व 23 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया।
प्रार्थी देवाराम पुत्र रामाराम जाति मीणा उम्र 27 वर्ष पेशा मजदूरी निवासी उथमण पुलिस थाना पालडी एम ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि मुलजिमान द्वारा जबरदस्ती कुंए पर लेकर गए वहां पर मारपीट की तथा मारपीट के दौरान मोबाईल व पर्स चोरी करके ले गए. प्रकरण दर्ज कर अनुसन्धान व तलाश की जाकर अभियुक्तओं को गिरफ्तार किया.