भगवान झूलेलाल को चढ़ाए जाएंगे छप्पन भोग के व्यंजन।
भगवान झूलेलाल को चढ़ाए जाएंगे छप्पन भोग के व्यंजन
पाली। शहर के रेल्वे स्टेशन एरिया स्थित पूज्य झूलेलाल मंदिर में लाभ पंचमी के अवसर पर रविवार को अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया जाएगा।
मंदिर के व्यवस्थापक अशोक भागवानी ने बताया कि प्रति वर्ष आयोजित होने वाले इस अन्नकूट महोत्सव के अंतर्गत अजमेर की प्रसिद्ध शहनाई पार्टी को भी आमंत्रित किया गया है। शहनाई की सुमधुर धुनों पर समाज के युवक—युवतियां जमकर नृत्य करेंगे।
कार्यक्रम के तहत शाम को साढ़े 6 बजे महाआरती, पल्लव का आयोजन होगा। तत्पश्चात अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु समाज की पूज्य पंचायतो के पदाधिकारी एवं मातृशक्ति जुटी हुई है।