नाबालिग वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही के संबध में

नाबालिग वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही के संबध में

नाबालिग वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही के संबध में

जोधपुर शहर में घटित हो रही सडक दुर्घटनाओं में होने वाली जनधन की अपार क्षति को कम करने आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने एवं सडक सुरक्षा के परिपेक्ष्य में पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात जोधपुर के सुपरविजन में यातायात पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा वर्ष 2025 व वर्ष 2026 में अब तक विशेष अभियान चलाकर जोधपुर शहर में नाबालिगो द्वारा वाहन संचालन करने पर उनके विरूद्ध यातायात अनुसंधान अधिकारियों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत अधिकाधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। शहर में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में से एक नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना भी हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात शालिनी राज ने बताया कि नाबालिग वाहन चालकों द्वारा वाहन संचालन पर प्रभावी नियन्त्रण किये जाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा वर्ष 2025 व वर्ष 2026 में अब तक कुल 347 चालान की कार्यवाही की गई तथा इसमें से 295 वाहनों के पंजीयन निरस्त हेतु जिला परिवहन अधिकारी को भिजवाये गये। जिस पर परिवहन विभाग द्वारा 169 वाहनों के पंजीयन निरस्त किये जा चुके हैं तथा 30 वाहनों के पंजीयन निरस्त की कार्यवाही प्रक्रियाधीन हैं।

नाबालिग वाहन चालकों के विरूद्ध आगामी दिनों में भी यही कार्यवाही जारी रहेगी। आमजन से अनुरोध हैं कि अपना वाहन नाबालिग बच्चों को चलाने के लिए नहीं दें ताकि यातायात पुलिस द्वारा की जाने वाली कानूनी कार्यवाही एवं अनावश्यक परेशानी से बच सके।