सड़क सुरक्षा माह के तहत BSF जवानों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी
सड़क सुरक्षा माह के तहत BSF जवानों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी जोधपुर/ बीएसएफ जवानों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए 20 जनवरी को आर टी ओ कार्यालय में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरटीओ इंस्पेक्टर गजेंद्र ओझा ने बीएसएफ के जवानों को सड़क सुरक्षा नियमों यातायात संकेतों नियमों एवं विनियमों की विस्तृत और महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित वाहन चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग गति सीमा का पालन तथा नशे में वाहन न चलाने के महत्व पर विशेष जोर दिया। जवानों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना रहा।