अरिसा नूर ने रखा माहे रमजान का पहला रोजा

अरिसा नूर ने रखा माहे रमजान का पहला रोजा

अरिसा नूर ने रखा माहे रमजान का पहला रोजा 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। माहे रमजान की आमद को लेकर बच्चों में जबरदस्त खुशी का माहौल है। बच्चे इस माह की बरकतें अजमते लूटने को बेताब है। बड़ों के साथ बच्चों में भी रोजे रखने की होड सी लगी हुई है। इसी के तहत सिलावट मोहल्ला निवासी आठ साल की अरिसा नूर पुत्री शबनम, मोहम्मद आशिक ने अपना पहला रोजा रखा और सारे दिन इबादत में मसगुल रही और दुआएं मांगी और शाम को रोजा इफ्तारी कर रोजा खोला। रोजा रखने की खुशी में अरिसा नूर ने मोहल्ले भर में मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। नाना मोहम्मद असलम, मास्टर हाजी अब्दुल सलीम, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद आमिर नानी फरीदा, हाजन रशीदा सलीम, सीमा बानों, नसीम बानो ने खुशी का इजहार कर एक दूसरे को बधाई दी।