अधेड़ व्यक्ति से 3.91 लाख की ठगी
अधेड़ व्यक्ति से 3.91 लाख की ठगी
जोधपुर। 19 दिसंबर।शहर में साइबर ठगी का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामले में एक अधेड़ व्यक्ति साइबर ठग का शिकार हो गया। शातिर ठग ने धोखाधड़ी कर पीड़ित के बैंक खाते से 3 लाख 91 हजार रुपए निकाल लिए।
पीड़ित द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर भगत की कोठी थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।