खामोश रहकर बहुतों को हराया
खामोश रहकर बहुतों को हराया
THE BHAWSAR TIMES
BY:-ANJU JANGID RADHE
खामोश रहकर बहुतों को हराया,,
खुश हूं मैने उनको सबक सिखाया।
अक्सर ये खामोशी हमको तोड़ देती,,
दिल मे एक गहरा दर्द छोड़ देती।।
खामोशी में आँसू नही बहते,,
बस पलको पे कैदी बनकर रहते।।
किसी को सताना अच्छा नही,,
किसी की बदुआ लेना अच्छा नही।।
कोई टूटा है तो उसको जीना सिखाए,,
हम किसी के चेहरे पे मुस्कान लाए।।
जीवन बड़ा कठिन है यारा,,
मानवता ही धर्म है हमारा।।