समाजसेवी सांखला का हुआ देहांत
समाजसेवी सांखला का हुआ देहांत
जोधपुर / दादा दरबार के अनन्य भक्त मंगलसिंह सांखला काका का बुधवार को देहांत हो गया. समाजसेवी काका सिद्धनाथ महादेव में अपनी कई बार सेवाएं देते थे. उनकी अंतिम यात्रा में कई साधु संत सहित दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर उनकों श्रद्धांजलि दीं. सभी ने काका सांखला क़ी सेवा का जिक्र किया. मिलनसार स्वभाव के काका साखला ने सेवा कार्यों में बढ़ चढ़ कर कार्य किया.

सिद्धनाथ के महंत मुनिश्वर गिरी, कंचन गिरी, रूद्र गिरी, बलराम गिरी, राहुल गिरी सहित अनेक लोगों ने भाग लिया.