रानी में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पर कार्यशाला आयोजित
रानी में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पर कार्यशाला आयोजित
रानी 09 जनवरी/ जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल रानी में महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक भागीरथ जी के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में जिला हब एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की जेंडर स्पेशलिस्ट राजश्री मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटियों को शिक्षा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना तथा उनके सम्मान को देश का स्वाभिमान बताना रहा।
राजश्री ने बताया कि भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बेटियों के जन्म पालन-पोषण शिक्षा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कार्यशाला में लिंगानुपात में सुधार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं सामाजिक जागरूकता जैसे प्रमुख उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना बहु-विषयी हस्तक्षेप के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त बनाने का प्रयास है।
इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़ी विभिन्न सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई सखी वन स्टॉप सेंटर हिंसा से प्रभावित महिलाओं को कानूनी चिकित्सा एवं मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करने वाला एकल खिड़की केंद्र। महिला हेल्पलाइन 181 घरेलू हिंसा या संकट की स्थिति में त्वरित सहायता हेतु टोल-फ्री नंबर महिला सुरक्षा सलाह केंद्रः कानूनी परामर्श एवं संरक्षण के लिए इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना तथा राजकोप सिटीजन ऐप की भी जानकारी दी गई जिसमें जीपीएस ट्रैकिंग आपातकालीन अलर्ट एवं शिकायत दर्ज करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
कार्यशाला में स्कूल प्रधानाचार्य नारायणलाल नागरची अध्यापिकां पूजा चौहान चंद्रिका जांगिड़ हेमलता गुप्ता शीला गर्ग सहित लगभग 150 बालिकाएं उपस्थित रहीं।