संसदीय कार्य मंत्री को केरलानाडा में सड़क निर्माण कार्य का करेंगे शिलान्यास
*संसदीय कार्य मंत्री को केरलानाडा में सड़क निर्माण कार्य का करेंगे शिलान्यास*
जोधपुर 9 जनवरी। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल आज 9 जनवरी को प्रातः 11.45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पर लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला की अगवानी करेंगे। वे दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक विधानसभा क्षेत्र लूणी में स्थानीय सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पटेल दोपहर 3 बजे केरलानाडा ग्राम पंचायत डोली में संपर्क सड़क डोली से गंगाणा डामर सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। वे सायं 5 बजे से 6 बजे तक विधानसभा क्षेत्र लूणी में स्थानीय सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे सायं 6.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर कर रात्रि विश्राम करेंगे