समाज सेवी सिसोदिया का किया बहुमान
समाज सेवी सिसोदिया का किया बहुमान
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। कौम मेड़ती सिलावटान विकास समिति जोधपुर के पूर्व चेयरमैन समाजसेवी मोहम्मद ईसाक सिसोदिया का सोजत प्रवास के दौरान शबनम साहित्य समिति द्वारा उनका बहुमान किया गया। संस्था के अध्यक्ष अब्दुल समद राही व ठेकेदार हारून काकू ने सिसोदिया का शाल व मोतियों की माला पहनाकर बहुमान किया।

राही ने बताया कि मोहम्मद ईसाक सिसोदिया ने समाज में सामूहिक विवाह सम्मेलन करवाने तथा उसको संचालित करने में तथा कहीं परिवारों को सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादियां करवाने के लिए मोटिवेट करने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस बहुमान के लिए सिसोदिया ने शबनम साहित्य समिति का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अब्दुल गनी ताजक, ठेकेदार हाजी अब्दुल हमीद मास्टर हाजी अब्दुल सलीम सिलावट, मिस्त्री असलम ताजक, मोहम्मद नासिर खताई, इम्तियाज़ राही, एडवोकेट आमिर खान सिलावट ठेकेदार रिजवान खटाई मोहम्मद यासीन सिसोदिया, जावेद राही, रिहाना रानू, रूखसाना बानो, सीमा परवीन, नाजिया बानो मोहम्मद उमैर आदि उपस्थित थे।