100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान 

100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान 

100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान 

पाली 18 जनवरी। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग, पाली द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में आमजन द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभाग एवं प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत दिनांक शनिवार को बजरंग बाग स्थित बालाजी मंदिर तथा रविवार को सेंट पॉल स्कूल स्थित चर्च, हाउसिंग बोर्ड, पाली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बालाजी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लगभग 15 से 20 श्रद्धालुओं को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई एवं बालक-बालिकाओं की शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

इसी क्रम में चर्च में आयोजित कार्यक्रम में फादर डेविड जॉन की उपस्थिति में प्रार्थना के पश्चात् चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट पाली के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर योगेन्द्र सिंह राठौड़, सुपरवाइज़र प्रिंस सैन एवं दर्शन सामारिया द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम एवं पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लगभग 25 से 30 ईसाई अनुयायियों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई 

कार्यक्रम के दौरान ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों द्वारा समाज में विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों को बाल विवाह रोकथाम के प्रति जागरूक करने हेतु सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया गया।