नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाली 8 जनवरी। राजकीय बांगड़ पी.जी. महाविद्यालय, पाली में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र योजना के अंतर्गत एनसीसी/एनएसएस के सहयोग से नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति पर व्याख्यान एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

राजकीय बांगड़ चिकित्सालय पाली के एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. ओ.पी. सुथार ने नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उनकी टीम के सदस्य डॉ. चंद्रकांत शर्मा एवं डॉ. बादल सिंह खंगारोत ने सी.पी.आर. से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में इसके महत्व को समझाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1500 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 800 रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 500 रुपये निर्धारित किया गया। प्रतियोगिता में युवराज भट्ट ने प्रथम, शालिनी सिंगाड़िया ने द्वितीय तथा नीतू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में एनएसएस एवं एनसीसी स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र सिंह, नई किरण नशा मुक्ति केंद्र योजना के प्रभारी गणेश राम मंजु देवासी एनसीसी प्रभारी रामेश्वरलाल एनएसएस प्रभारी मनीष लोठ एवं गोमाराम सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

-----------