त्यौहार पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन       

त्यौहार पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन       

त्यौहार पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन                                                                                 जोधपुर /दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने दो विशेष रेलों का संचालन करने जा रहा है। एक ट्रेन रविवार 19 अक्टूबर से जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन और बुधवार 22 अक्टूबर से जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन शामिल है। इन ट्रेनों से हजारों यात्रियों को त्योहारों पर सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि दीपोत्सव के मद्देनजर ट्रेन संख्या 04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन रविवार 19 अक्टूबर को जोधपुर रेलवे स्टेशन से शाम 5:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मेड़ता रोड, जयपुर, मथुरा जंक्शन, लखनऊ और अयोध्या धाम के रास्ते अगले दिन सोमवार को रात्रि 11:20 बजे मऊ जंक्शन स्टेशन पहुंच जाएगी। 

वापसी में ट्रेन संख्या 04824 मऊ-जोधपुर स्पेशल 21 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 4 बजे मऊ स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन जयपुर के रास्ते होते हुए अगले दिन बुधवार सुबह 8:55 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन जयपुर के रास्ते होते हुए अगले दिन बुधवार सुबह 8:55 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार से राजस्थान आने-जाने वाले यात्रियों के लिए खासतौर पर फायदेमंद साबित होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का जयपुर के रास्ते दो ट्रिप के लिए संचालन प्रारंभ किया है। ट्रेन संख्या 04825 जोधपुर से अपनी पहली यात्रा पर 22 अक्टूबर बुधवार को शाम 5:30 बजे रवाना होगी।

यह ट्रेन मेड़ता रोड, जयपुर, कोटा और वडोदरा होते हुए अगले दिन यानी गुरुवार 23 अक्टूबर को शाम 6:20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से 23 अक्टूबर गुरुवार को रात्रि 9:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शुक्रवार को रात्रि 9:45 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी। महाराष्ट्र और गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन बेहद सुविधाजनक रहेगी।